Telegram Web Link
आज अनूपगढ़ प्रवास के दौरान के दौरान रायसिंहनगर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और विश्वास ही सदैव नव ऊर्जा का संचार करता है।
#Bikaner #Anupgarh
आज अनूपगढ़ राजविलास पैलेस में पोंग बांध भूमि खरीददार समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में घग्घर नदी के जीर्णोधार के लिए स्वीकृत 325 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने हेतु अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर किसानों के सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध किसान कल्याण और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की योजनाओं की जानकारी साझा करके विस्तृत संवाद किया।

इस दौरान पूर्व विधायक श्री संतोष बावरी जी, श्रीमती शिमला बावरी जी, श्री बलवीर लूथरा जी, श्री पवन दुग्गल जी एवं नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती प्रियंका बेलान जी सहित पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

#Bikaner #Anupgarh
आज अनुपगढ़ प्रवास के दौरान पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अनुपगढ़ में पीएम श्री योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत ₹42.87 लाख की राशि से निर्मित कक्षा-कक्षों व अन्य सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसी उपलक्ष्य पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित करके उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

#Bikaner #Anupgarh #BetiBachaoBetiPadhao
आज अनूपगढ़ प्रवास के दौरान शहरी विकास को समर्पित एक और कदम।

आज नगरपालिका अनूपगढ़ परिसर में विकास कार्यों के लोकार्पण की श्रृंखला में स्वच्छता, सड़क विकास, मूलभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व जनहित से जुड़े रू 1.82 करोड़ राशि की लागत से कार्यों का लोकार्पण किया।

इस दौरान अनूपगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बैलान जी, पूर्व विधायक श्रीमती संतोष बावरी जी, श्रीमती शिमला बावरी जी, श्री बलवीर लूथरा जी सहित पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

#Bikaner #Anupgarh
2025/07/13 13:20:09
Back to Top
HTML Embed Code: