परमवीर चक्र से सम्मानित, कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर सादर श्रद्धांजलि।
कारगिल युद्ध के दौरान कैप्टन बत्रा ने अदम्य साहस, शौर्य व पराक्रम का परिचय देते हुए मातृभूमि के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा कर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका जीवन युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
#कैप्टन_विक्रम_बत्रा
#CaptainVikramBatra

आज दिल्ली स्थित निवास स्थान पर छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमन डेका जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
इस दौरान समसामयिक, जनहित एवं सामाजिक विषयों पर विस्तृत संवाद हुआ।
इस दौरान समसामयिक, जनहित एवं सामाजिक विषयों पर विस्तृत संवाद हुआ।
माननीय केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी से भेंट कर पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोककर बीकानेर सहित उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्र में लाने के पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
इसके साथ साथ जल संसाधन विकास, विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं हेतु पेयजल आपूर्ति व्यवस्था एवं नदी संरक्षण कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया।
इसके साथ साथ जल संसाधन विकास, विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं हेतु पेयजल आपूर्ति व्यवस्था एवं नदी संरक्षण कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया।
आज गांधीनगर प्रवास के दौरान आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति, अहमदाबाद द्वारा प्रेक्षा विश्व भारती, कोबा गांधीनगर में आयोजित जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के आद्य प्रवर्तक परम पूज्य प्रथम श्री आचार्य भिक्षु त्रिशताब्दी जन्मोत्सव कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को भी संबोधित किया।
आचार्य भिक्षु की जीवन गाथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और जनकल्याण हेतु समर्पित थी।
#आचार्यभिक्षुत्रिशताब्दी

चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए संसदीय क्षेत्र बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत करने की घोषणा करने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी का हृदय से आभार एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई।
यह निर्णय क्षेत्रवासियों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाकर, जीवन सुगम बनाने में अहम योगदान निभाएगा।
यह निर्णय क्षेत्रवासियों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाकर, जीवन सुगम बनाने में अहम योगदान निभाएगा।
आज दिल्ली स्थित निवास पर मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से शिष्टाचार भेंट हुई । इस दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक राजनैतिक,सामाजिक व विधिक सुधारों संबंधित विषयों पर विस्तृत संवाद हुआ।
आज दिल्ली स्थित निवास पर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा एवं पार्टी मध्य प्रदेश में संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगी।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा एवं पार्टी मध्य प्रदेश में संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगी।
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
ब्रासीलिया में ब्राजील के राष्ट्रपति श्री लूला द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस’ प्रदान किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व, वैश्विक मंचों पर भारत की सशक्त आवाज और विश्वभर में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।
#ModiInBrazil
यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व, वैश्विक मंचों पर भारत की सशक्त आवाज और विश्वभर में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।
#ModiInBrazil