Telegram Web Link
"होली का आध्यात्मिक रहस्य"

भारत में अनेक त्यौहार मनाए जाते हैं उनमें से 'होली' का पवित्र त्यौहार बहुत उमंग उत्साह और खुशियों से मनाया जाता है। उसमें होली जलाते , एक दूसरे से मंगल मिलन मनाते हुए मुंख मीठा करते हैं। एक दूसरे को रंग लगाते हुए होली मनाते है।

होली माना- हो गई। बीती सो बीती। और दूसरा होली माना- पवित्र। हमारे जीवन में कुछ ऐसी घटनाए और परिस्थितियां आती है।उनके चिंतन से हम स्वयं दुखी और परेशान रहते है। कई बार हमारे बातों से या व्यवहार से दूसरे लोग भी दुखी और परेशान होते है। इन पुरानी बातों को बीती सो बीती! माना बिंदी लगाकर स्टॉप करने से पुरानी बातों को भूल कर अच्छे,और शुभ भावना वाले श्रेष्ठ विचार मन में लाकर फिर से हम पुनः खुशियों से आनंद से जीवन जी सकते हैं।

होली रात्रि को जलाते हैं। इस कलयुग के अज्ञान रूपी अंधकार की रात्री में हम मनुष्य आत्माएं देह भान में आकर काम ,क्रोध, लोभ, मोह ,और अहंकार के वश होकर, कर्म कर रहे हैं इसलिए लड़ाई झगड़े, कर्मभोग और बीमारी के कारण मनुष्य जीवन दु:खी अशांत हो चुका है। ऐसे समय पर हम मनुष्य आत्माओं के पिता परमात्मा शिव, सृष्टि के रचयिता इस धरती पर आकर ! हमें आत्मा का और परमात्मा का सत्य परिचय देकर सृष्टि चक्र का ज्ञान देकर, राजयोग सिखलाते हैं।


योग अग्नि से हमारे अंदर कि बुराई और असुरी संस्कार भस्म कर परमात्मा पिता के साथ हम मंगल मिलन मनाते हैं। जिससे आत्मा पवित्र और शुद्ध बनने से खुशी, आनंद और सुख मिलता है। इसका यादगार होली जलाकर एक दूसरे से खुशियों से मिलन मनाते है।

होली जलाने के बाद रंग लगाते हैं। इस कलयुग में हम आत्मा यह शरीर रूपी वस्त्र के संग के कारण कर्मेंद्रियों के अधीन होकर कर्म करती है इसलिए मनुष्य आत्माएं दुखी और अशांत हो गए हैं। हम मनुष्य आत्माओं को परमात्मा पिता ने आकर ज्ञान का रंग आत्मा को लगाया जिससे आत्मा के अंदर पवित्रता, सुख, शांति ,प्रेम ,आनंद और शक्ति यह आत्मा के ओरिजिनल गुणों का, अविनाशी पक्का रंग लगया। जिससे मनुष्य आत्मा के जीवन में अवगुण बुराई रूपी रंग मिट गया। और परमात्मा की याद के संग से आत्मा दिव्य गुणों से रंग गई। और मुख से सदैव ज्ञान के मधुर मीठे बोल, बोलते हैं। इसका यादगार होली में रंग लगाते और मुख मीठा कर है।

होली के त्यौहार में ,श्री कृष्ण और गोप गोपियों को रास-लीला और रंग खेलते हुए दिखाते हैं। क्योंकि इस संगम युग में साधारण रूप में आए हुए गोपी वल्लभ ,परमात्मा शिव मुरली का ज्ञान, हम गोप गोपियों को सुना कर आत्मा को संपूर्ण पावन बनते है और अतींद्रिय सुखों का रास कराते है। अपने जीवन से अवगुण बुराइयों को निकाल कर मनुष्य से देवता बनकर सुख शांति पवित्रता प्रेम की नई दुनिया में नए युग में राज्य देते है।

इसलिए यादगार में होली के बाद नये साल की शुरुआत दिखाते है।
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
🏐🏐🏐🏐🏐🏐🏐

होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

रंगों का त्योहार होली आपके जीवन में खुशियों की बहार लाए।
प्यार, उल्लास और समृद्धि से भरा यह पावन पर्व आपके परिवार में सुख-शांति बनाए रखे।

होली मुबारक!
खुश रहिए, मुस्कुराते रहिए और जिंदगी को रंगीन बनाइए!🏐
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
दिव्य विचारों को ग्रहण करे

यह मन ही है जो वास्तव में सभी कार्यों को करता है। आपके मन में एक इच्छा उठती है और फिर आप सोचते हैं। फिर आप कार्य करने के लिए आगे बढ़ें। मन के संकल्प को अमल में लाया जाता है। पहले संकल्प या विचार होता है और फिर क्रिया आती है। इसलिए कामुक विचारों को मन में प्रवेश न करने दें। कोई भी स्थान किसी भी समय खाली नहीं रहता है। यह प्रकृति का नियम है। यदि एक वस्तु एक स्थान से हटा दी जाती है, तो तुरन्त दूसरी वस्तु उसका स्थान लेने आ जाती है। आंतरिक मानसिक जगत के मामले में भी यही नियम लागू होता है।

इसलिए, बुरे विचारों को बदलने के लिए उदात्त दिव्य विचारों का मनोरंजन करना आवश्यक है।

"जैसा आप सोचते हैं, वैसा ही आप बन जाते हैं।" यह अपरिवर्तनीय मनोवैज्ञानिक नियम है। दैवीय विचारों को अपनाकर शातिर मन धीरे-धीरे दैवीय हो जाता है।
बस चलते जाइए, रोना आये तो रो लेना, लेकिन रुकना मत...क्यूँकि रास्ता यही है...

Never give up....📝♥️✍️
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
Audio
अगर पढ़ाई का मन न करे

पढ़कर बोर हो जाओ तो

इयरफोन लगाना,आंखे बंद करना

ये गीत सुनना

दुबारा रिचार्ज हो जाओगे

🔊मोटिवेशनल Song:- जैसा सोचोगे तुम वैसा बन जाओगे।
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
खुद पर भरोसा रखें
और धीरज से आगे बढे...👍
World is waiting for you...💐💐💐
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
ब्रह्मचर्य ही जीवन है

ब्रह्मचर्य के बिना जगत में, नहीं किसीने यश पाया । ब्रह्मचर्य से परशुराम ने इक्कीस बार धरणी जीती | ब्रह्मचर्य से वाल्मीकी ने रच दी रामायण नीकी | ब्रह्मचर्य के बिना जगत में किसने जीवन रस पाया ?

ब्रह्मचर्य से रामचन्द्र ने सागर पुल बनवाया था | ब्रह्मचर्य से लक्ष्मणजी ने मेघनाद मरवाया था। ब्रह्मचर्य के बिना जगत में सब ही को परवश पाया। ब्रह्मचर्य से महावीर ने सारी लंका जलाई थी। ब्रह्मचर्य से अगंदजी ने अपनी पैज जमाई थी | ब्रह्मचर्य के बिना जगत में, सबने ही अपयश पाया। ब्रह्मचर्य से आल्हा उदल ने, बावन किले गिराए थे । पृथ्वीराज दिल्लीश्वर को भी, रण में मार भगाए थे | ब्रह्मचर्य के बिना जगत में केवल विष ही विष पाया । ब्रह्मचर्य से भीष्म पितामह, शरशैया पर सोये थे | ब्रह्मचारी वर शिवा वीर से, यवनों के दल रोये थे | ब्रह्मचर्य के रस के भीतर हमने तो षटरस पाया | ब्रह्मचर्य से राममूर्ति ने, छाती पर पत्थर तोड़ा | लोहे की जंजीर तोड़ दी, रोका मोटर का जोड़ा | ब्रह्मचर्य है सरस जगत में बाकी को करकश पाया।

Join
http://www.tg-me.com/Brahmacharya
🔺
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
💓 डिप्रेशन की मानसिक समस्या से छुटकारा पाने की अनमोल शिक्षाएं 💓

🤹‍♂️ खुद को सदा व्यस्त रखे🤹‍♀️

_खुद को हलके फुल्के कार्यो में बिजी कर दे जिससे आपका मनोरंजन हो और आपको ख़ुशी मिले।

_जैसे की कोई स्पोर्ट गेम ,अपनी रूचि के अनुसार धार्मिक ,सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले।

🎯 अपना लक्ष्य निर्धारित करे।_ 🎯

_डिप्रेशन का एक कारण सही वक्त पर लक्ष्य पुरे न होना भी होता है। इससे बचने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करे, बड़े बड़े कार्यो को छोटे छोटे हिस्से में बांटे , कुछ काम की प्राथमिकता निर्धारित करे और ऐसा काम करे जिसकी आपमे पूरी क्षमता हो।

🌐 सामाजिक रूप से सक्रिय हो।🌐

आपके करीबी लोगो के साथ समय बिताये। _किसी भरोसेमंद दोस्त या रिश्तेदार को अपनी गुप्त बातें बताये।_

_अपने आप को सबसे अलग करने की कोशिश न करे और दुसरो को अपनी हेल्प करने दे।_

राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करने से सकारात्मक विचारों को बल मिलता है। पॉवर फूल मेडिटेशन से मन शांत रहता है और मेन्टल स्टेट मेन्टेन रहती है।_

_हो सके तो थोड़ी देर खुली हवा में टहले । प्रकृति का प्रभाव हमारे मन और तन दोनों पर पड़ता हैं।_

_ऎसे समय में घर वालो को पूरा सहयोग देना चाहिए। सपोर्ट ,लव और केअर करे।_

🧘🏻‍♂️ सकाश के द्वारा ,पॉजिटिव विचार_ 🧘‍♀️

हम पॉवरफुल मेडिटेशन और स्ट्रांग विल पॉवर से इस समस्या का समाधान कर सकते है।

_डिप्रेशन हमारी खुद की क्रिएशन जिस दिन हम ये ध्यान देने लगेंगे की मुझे इसे खुद से दूर करना है |

_मुझे बहुत एक्टिव बनना है , मुझमे कोई कमी नहीं है, मैं बहुत परफेक्ट हूँ, मेरे अंदर ऐसी कोई कमी नहीं है। में हर जगह स्टैंड कर सकता हूँ।

_तब इस तरह की पॉजिटिव थॉट से हम अपने डिप्रेशन को ख़त्म कर सकते हैं। क्यों , क्योंकि ये नेगेटिव चीज़े जो व्यक्ति सोच रहा होता है हालांकि होता ऐसा कुछ भी नहीं है ऐसी ऐसी बातों को सोच रहा होता है जिसका दूर दूर तक कोई कनेक्शन नहीं होता ।_

_हमें ऐसा लगता है की जैसा हम सोच रहे होते हैं वैसा होने वाला है तो बिलकुल वैसा होता है। क्योंकि जब बहुत बुरा सोचते हैं तो हमारे साथ बुरा होता है क्योंकि जो हम सोचते वही वापिस होता हैं । _

_व्यक्ति पहले से ही अनुमान कर लेता है की ऐसा होने वाला है और होंगे भी तो कैसे किस मार्ग में तो वो हमेशा नेगेटिव में ही लेता है। वो अगर सोचता भी है पहले से किसी चीज़ को सोचता भी तो नेगेटिव ही सोचता है। और फिर वो REALITY में कन्वर्ट होती हैं तो वो डिप्रेशन में चला जाता है और कहता मुझे पता था ये चीज़े ऐसे ही होने वाली थी।

सबसे पहले तो उसे खुद से प्यार करना होगा। खुद पर विश्वास करना होगा की उसके अंदर ऐसी एनर्जी है ऐसी शक्ति है जिसके द्वारा वो हर तरह की परेशानी से मुक्त हो सकता है!

_घर में भी अगर इस तरह का नेगेटिव वातावरण है तब जो डिप्रेशन से जुड़ा व्यक्ति है डिप्रेशन से कभी मुक्त नहीं हो सकता।

_क्योंकि लोग कहते है जो इंसान परेशान होता है वो इंसान कोई ऐसे हैप्पीएस्ट पर्सन से मिले जो बहुत ज्यादा खुशमिजाज़ हो, बहुत ज्यादा जॉय नेचर का हो, बहुत ज्यादा खुशदिल हो, जिसको हँसने की हमेशा आदत हो, हमेशा मुस्कुराता हो। तो हो सकता है की व्यक्ति अगर 5 मिनिट भी उस व्यक्ति के संपर्क में आए तो 24 घंटे में 5 मिनिट वो उस व्यक्ति के साथ हँसेगा ज़रूर।

क्यों क्योंकि डिप्रेशन वाला व्यक्ति ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आता है जो बहुत पॉजिटिव है ,उसको उसकी वाइब्रेशन मिलती है 5 मिनिट खुश होता है और उसको अच्छा फील होता है। क्योंकि पॉजिटिव एनर्जी की यही ख़ास बात है।🌹🇲🇰💖

डिप्रेशन से दूर रहने के लिए ज्वाइन करे 🔜 www.tg-me.com/Brahmacharya
🏐🟢🏐🔺
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
अपने कर्तव्यों को ईश्वर की पूजा मानकर करे,सहज हो जाएगा आगे बढ़ना...👍
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ. दादी रतन मोहिनी जी का 101वां जन्मोत्सव पूरे उमंग-उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आज दिनांक 25 मार्च, 2025 को सायं 5.30 बजे से डायमंड हॉल, शांतिवन, आबू रोड में मनाया जायेगा।
दादी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं 🎉🎂💐
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
सफलता के लिए टिप्स

Success requires replacement

• ALCOHOL —> WATER
• FAILING —> LEARNING
• OVERTHINKING —> ACTION
• BLAME —> RESPONSIBILITY
• TOXIC FRIENDS —> MENTORS
• EXCUSES —> GRATITUDE
• NETFLIX —> SLEEP
• FAKE INFLUENCER —> INSPIRING CREATOR

....Read more
2025/07/06 17:05:58
Back to Top
HTML Embed Code: